होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  आधुनिक तकनीक से सटीक जांच, अनावश्यक सर्जरी से बचेंगे मरीज
 
आधुनिक तकनीक से सटीक जांच, अनावश्यक सर्जरी से बचेंगे मरीज
Updated: 9/24/2026 8:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आधुनिक तकनीक से सटीक जांच, अनावश्यक सर्जरी से बचेंगे मरीज
- प्रोस्टेट कैंसर और बीपीएच का अंतर बताएगी नई पैथोलॉजिकल तकनीक
- कानपुर का शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में हुआ प्रकाशित
- पी63 बायोमार्कर से होगी प्रोस्टेट कैंसर की अचूकपहचान, मरीजों को मिलेगा सही और समय पर इलाज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और एलएलआर चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग ने प्रोस्टेट कैंसर के सटीक और त्वरित निदान की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय काला के मार्गदर्शन में शोधकर्ताओं ने आधुनिक बायोमार्कर तकनीक का सफल मूल्यांकन किया है। इस अध्ययन के निष्कर्षों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलते हुए प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एकेडमिक मेडिसिन एंड फार्मेसी” (जेएएमपी) में प्रकाशित किया गया है। ​यह महत्वपूर्ण शोध मुख्य शोधकर्ता डॉ. अनिरुद्ध जैन, डॉ. नीलिमा वर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान की देखरेख में पूरा किया गया।​शोधकर्ताओं ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। हालांकि, शुरुआती स्टेज के प्रोस्टेट कैंसर और सामान्य प्रोस्टेट वृद्धि (बीपीएच) के लक्षणों में काफी समानता होती है। बायोप्सी के छोटे सैंपलों में इन दोनों के बीच फर्क स्पष्ट कर पाना डॉक्टरों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण काम रहा है।  हांलकि ​इस समस्या के समाधान के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 91 प्रोस्टेट बायोप्सी सैंपलों का गहन अध्ययन किया गया। इसमें पी63 और एचएमडब्लूसीके जैसे आधुनिक इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री (आईएचसी) बायोमार्कर्स का मूल्यांकन किया गया।मरीजों को सीधा लाभ, बेवजह सर्जरी, न इलाज में देरीशोधकर्ताओं के अनुसार, इस आधुनिक पैथोलॉजिकल डायग्नोसिस से मरीजों को दोहरे स्तर पर राहत मिलेगी। ​सामान्य वृद्धि (बीपीएच) के जिन मरीजों को कैंसर नहीं है, वे अनावश्यक जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशनों से बच सकेंगे। ​गंभीर कैंसर पीड़ित मरीजों में बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में ही हो जाएगी, जिससे उन्हें बिना समय गंवाए तत्काल जीवनरक्षक इलाज मिल सकेगा। ​पैथोलॉजी विभाग का यह शोध सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य सुधार और चिकित्सा क्षेत्र में कैंसर डायग्नोसिस को अधिक सुलभ और सटीक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।​शोध के मुख्य निष्कर्ष​95 फीसदी सक्रियता पी 63 बायोमार्कर ने कैंसर कोशिकाओं को पहचानने में 95 फीसदी सक्रियता दर्शाई। ​90.11 फीसदी विश्वसनीयता सीमित और छोटे बायोप्सी सैंपलों में भी यह मार्कर 90.11 फीसदी उपलब्धता और सटीकता के साथ परिणाम देने में सक्षम पाया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डेंगू व स्क्रब टाइफस प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान
भाई के इलाज की चिंता लेकर जनता दर्शन पहुंचीं दो बहनें, आयुष्मान कार्ड लेकर लौटीं
स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले
UPUMS सैफई के लिए गौरव: डॉ. हिमांशु प्रिंस को 'मेडिकस ऑनर एक्सीलेंस अवार्ड 2026' से सम्मानित
सैफई में यू.पी.ओ.ए. मिड टर्म सिम्पोजियम-2026 का सफल आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :