होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  झमाझम बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव
 
झमाझम बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव
Updated: 9/26/2026 9:05:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

झमाझम बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव
- राहगीरों व वाहन चालकों को करना पड़ा खासी कठिनाईयों का सामना 
- टूटी व उबड़-खाबड़ सड़कों पर  गिरते दिखाई दिये वाहन चालक |
- शहर के तमाम रास्ते हुए जलमग्न, कहीं गिरे पेड़ |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | गुरूवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। शनिवार की सुबह आसमान काले बादलों से ढका रहा तो तेज हवाओं के साथ होने वाली तेज बारिश ने लोगों में सिरहन पैदा कर दी। बारिश के कारण जहां तापमान नीचे आया तो वहीं लोगों को बारिश ने घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। शहर की सडके सूनी रही और बाजारो में भी लोग न के बराबर दिखाई दिये। शनिवार होने के कारण कई लोगो ने घर पर रहकर छुटटी मना ली तो स्कूलों में भी छुटटी रही। बारिश के कारण पूरा शहर प्रभावित रहा। बीते 24 घंटे में 40 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी, जिससे शनिवार का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। लोगो ने पंखे बंद कर दिये। लगातार होने वाली बारिश का शहर पर बडा प्रभाव दिखाई देने लगा है। जहां सडकों पर पानी भरा है तो वहीं खुदाई के कारण टूटी व गडडायुक्त सडको पर चलना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर पेड भी गिरे, जिससे रास्ता बंद हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1981 के बाद यह वर्ष ऐसा रहा जब इस महीने में इतनी बारिश हुई है। बारिश में बीते 45 वर्ष का रिकार्ड तोड दिया है। बारिश के कारण सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश कर दिया गया तो वहीं  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विधालय में होने वाली मिड सेमेस्टर परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। सीएसजेएमयू के कुलपति किसी अनहोनी की आशंका से सभी छात्राओं से विश्वविधालय न आने की अपील की। बिठूर के लवकुश नगर में एक भवन की छत भरभरा कर गिर गयी। छत गिरने के शोर से लोग एकत्र हो गये। हादसे में कोई जनहानि नही हुई लेकिन छत के मलबे के नीचे गृहस्थी दब गयी। किदवई नगर मुख्य चौराहा डूब गया। चैराहे के चारो ओर पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानी हुई, इसी प्रकार कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्मो पर तथा पटरियों पर भी पानी भर गया। गोविन्द नगर, रावतपुर, वीआईपी रोड, जूही, मैकराबर्ट गंज, आजाद नगर सहित शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न रहे। सेक्टर कार्यालय संत्री पोस्ट के ठीक ऊपर तारो पर यूकेलिप्टस का पेड गिर गया, इसी तरह पनकी के स्वराज नगर में भी बारिश और तेज हवाओं के चलते पेड गिर गया, जिससे रास्ता बाधित हो गया। घाटमपुर क्षेत्र के इटरा गांव में नहर की खांदी कटने से गांव में पानी घुसने लगा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की अपील की वहीं सभी मिलकर कटान को बांधने का प्रयास शुरू किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कुलपति ने तीन दिवसीय किसान मेला की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक
वर्गीकृत वीर्य स्ट्रॉ के उपयोग हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण/अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
चुनाव परिणामों के बाद नई कार्यकारिणी का चयन
मंगल भवन समिति भंग पर महापौर अधिकारियों पर भड़की
नव नियुक्त जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर का किया स्वागत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :