आज से शुरू होगा 16वां 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026
हिंदुस्तान न्यूज़ कानपुर | यूपी आर्थ्रोप्लास्टी सोसाइटी के तत्वावधान में 16वें 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026' का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ स्थित होटल रामाडा में आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का विषय "प्रिसिजन इन आर्थ्रोप्लास्टी: द नेक्स्ट एरा" तय किया गया है, जिसमें देश-विदेश के दिग्गज ऑर्थोपेडिक सर्जन जोड़ प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक तकनीकों पर मंथन करेंगे। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन अध्यक्ष डॉ. आनंद निगम के द्वारा बताया गया इस मंच का उद्देश्य सर्जनों को लाइव सर्जरी और इंटरैक्टिव डिस्कशन के माध्यम से ऑर्थोपेडिक सर्जरी की बढ़ती मांगों व नई तकनीकों से अवगत कराना हैकन्वीनर डॉ. लोकेंद्र सिंह के अनुसार, सम्मेलन में भाग लेने वाले युवा सर्जनों को भारत में ऑब्जर्वरशिप का मौका मिलेगा तथा बेस्ट प्रेजेंटर्स (टॉप 3 हिप व टॉप 3 नी केस) और बेस्ट 3 पोस्टर प्रेजेंटेशन को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि पारस अस्पताल (कानपुर) और लविशुभ अस्पताल (लखनऊ) से लाइव सर्जरी का सीधा प्रसारण होटल रामाडा में किया जाएगा। इस अवसर पर यूपी आर्थ्रोप्लास्टी सोसाइटी के सचिव राजीव वाजपेयी और कोषाध्यक्ष आशीष कपूर भी उपस्थित रहे।
|