होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
 
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
Updated: 10/1/2026 7:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
 - डीएम ने कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाएं भी परखीं
- साफ-सफाई और जलभराव की रोकथाम पर रहेगा विशेष जोर, बुखार होने पर तत्काल जांच कराने की अपील
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर से 01 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम की शपथ भी दिलाई।डीएम ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, जागरूकता और समय से उपचार बेहद जरूरी है। लोग अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखें तथा पानी जमा न होने दें। बुखार अथवा संचारी रोग से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित विभागों की टीमें लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा रोगों की समय से पहचान और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि “सावधानी और स्वच्छता अपनाएं, संचारी रोगों से स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।- अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजाअभियान के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्चा वितरण कक्ष, ओपीडी, मरीज प्रबंधन व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, जांच केंद्र एवं लैब का जायजा लिया। अधिकारियों से प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और उनके उपचार की व्यवस्था की जानकारी भी ली। डीएम ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लैब एवं जांच सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यक जांच समय से उपलब्ध हो और जांच रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू करने में अनावश्यक देरी न हो।उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं में जहां कहीं भी व्यवस्थागत कमी अथवा संसाधनों का गैप सामने आए, उसे तत्काल चिन्हित कर अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित मूल्यांकन करते हुए सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो तथा उसे आवश्यक जांच, दवा और उपचार समय से मिले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आज से शुरू होगा 16वां 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026
आज से शुरू होगा 16वां 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
1254 श्रमिकों की सेहत की जांच, 13 निर्माण श्रमिक परिवारों को ₹29.78 लाख की मदद
UPUMS सैफई में HIV संक्रमण एवं एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :