होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  फाइलेरिया की पीड़ा और सामाजिक उपेक्षा को दी मात, अब दूसरों के लिए बने मिसाल
 
फाइलेरिया की पीड़ा और सामाजिक उपेक्षा को दी मात, अब दूसरों के लिए बने मिसाल
Updated: 11/23/2026 7:06:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

फाइलेरिया की पीड़ा और सामाजिक उपेक्षा को दी मात, अब दूसरों के लिए बने मिसाल
-कभी बीमारी के कारण झेला सामाजिक तिरस्कार, आज उसी समाज को फाइलेरिया से बचाने की मुहिम में बने अग्रणी चेहरा |
-63 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह का संकल्प – जो पीड़ा मैंने झेली, वह किसी और के हिस्से न आए
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कभी फाइलेरिया के कारण सामाजिक उपेक्षा, भेदभाव और असहनीय शारीरिक पीड़ा झेलने वाले 63 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह आज उसी समाज में बदलाव की मिसाल बन चुके हैं। जिस बीमारी ने कभी उनके आत्मविश्वास और जीवन की गति को प्रभावित किया, आज उसी के खिलाफ लड़ाई में वह दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उनका संकल्प है कि जिस पीड़ा और सामाजिक तिरस्कार से उन्हें गुजरना पड़ा, उसका सामना किसी दूसरे व्यक्ति को न करना पड़े।
इसी संकल्प के साथ महेंद्र प्रताप सिंह 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चल रहे सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कानपुर के चौबेपुर में जागरूकता बैठकों के आयोजन तथा सीएचओ और एएनएम के प्रशिक्षण में उन्होंने सहयोग किया। बिधनू में नोडल शिक्षकों, सीएचओ और एएनएम के प्रशिक्षण में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। आज वह लोगों को फाइलेरिया से बचाव, स्वयं देखभाल और फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कल्याणपुर के गंगागंज, पनकी निवासी महेंद्र पिछले 30 वर्षों से फाइलेरिया से जूझ रहे हैं। वर्ष 1996 में बुखार आने के बाद उन्हें इस बीमारी का पता चला। शुरुआत में दाएं पैर में हल्की सूजन थी, जो धीरे-धीरे गंभीर होती गई। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि उन्हें करीब एक साल तक बिस्तर पर रहना पड़ा। बीमारी की शारीरिक तकलीफ के साथ उन्हें मानसिक पीड़ा और सामाजिक भेदभाव का भी सामना करना पड़ा। वह बताते हैं कि बीमारी का पता चलने के बाद उन्हें न तो उचित काउंसलिंग मिली और न ही कोई विशेष नैदानिक सहयोग।
महेंद्र बताते हैं, “लोगों ने कभी मेरे सामने कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने व्यवहार से बहुत कुछ जता दिया। पंचायत की बैठकों में मैं बैठता तो लोग धीरे से अपनी कुर्सियां दूर कर लेते। कुछ लोगों का कहना था कि मुझे समारोहों में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मैं अपशकुन हूं। इस व्यवहार ने मुझे अपने ही समुदाय से अलग-थलग महसूस कराया।”
बीमारी ने उनके पारिवारिक और आर्थिक जीवन को भी गहराई से प्रभावित किया। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का उनका सपना आर्थिक संघर्ष के कारण अधूरा रह गया। वह कहते हैं, “मेरा सपना था कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाऊं, लेकिन आर्थिक संघर्ष के कारण ऐसा नहीं कर पाया। आज भी इसका अफसोस है। हम आर्थिक रूप से कमजोर परिवार नहीं थे, लेकिन बीमारी ने हमें आर्थिक तंगी में धकेल दिया।”
पीड़ा से निकला संकल्प, 2022 में बदली जिंदगी
महेंद्र के जीवन में निर्णायक बदलाव वर्ष 2022 में आया, जब वह रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) से जुड़े। इस मंच ने उन्हें बीमारी के प्रबंधन, स्वयं देखभाल और अपने अधिकारों को समझने का अवसर दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्हें यह एहसास हुआ कि वह अकेले नहीं हैं और बीमारी के बावजूद सम्मानजनक एवं सक्रिय जीवन जी सकते हैं।
वह कहते हैं, “पीएसपी से जुड़ते ही मेरी जिंदगी बदलने लगी। मैंने सही तरीके से स्वयं की देखभाल शुरू की और अपने भीतर के डर को पीछे छोड़ना सीखा। इस मंच ने मुझे एहसास कराया कि मैं अकेला नहीं हूं। जो चीज कभी मेरी कमजोरी थी, वही आज मेरी ताकत बन गई है। अब मैं केवल अपनी समस्या बताने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका समाधान खोजने और दूसरों को रास्ता दिखाने वाला चेहरा हूं।”
अब दूसरों को बीमारी और भेदभाव से बचाना बना जीवन का उद्देश्य
स्वयं देखभाल से मिले आत्मविश्वास ने महेंद्र को अपने जैसे दूसरे फाइलेरिया प्रभावित लोगों के लिए काम करने की प्रेरणा दी। अब वह गांवों और समुदायों में जाकर एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और कोटेदारों से संवाद करते हैं। लोगों को बीमारी के लक्षणों, बचाव, नियमित स्वयं देखभाल और सामूहिक दवा सेवन के महत्व के बारे में बताते हैं।
महेंद्र का संदेश स्पष्ट है, “सरकार फाइलेरिया से बचाव के लिए निशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रही है। लोगों को इन दवाओं का सेवन जरूर करना चाहिए। किसी भ्रम या डर के कारण दवा लेने से मना न करें। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझें।”
उनका यह प्रयास केवल कानपुर तक सीमित नहीं है। उन्नाव, लखनऊ, अमेठी और वाराणसी सहित कई जिलों में वह फाइलेरिया जागरूकता गतिविधियों में सहयोग कर चुके हैं। एमडीए अभियान के दौरान समुदाय के लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
कानपुर में उन्होंने मेडिकल कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों और इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया। नारायण मेडिकल कॉलेज के करीब 450 विद्यार्थियों को फाइलेरिया, इसके बचाव और दवा सेवन के महत्व की जानकारी देने में सहयोग किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था में भी भूमिका निभाई, ताकि वे अपने-अपने समुदायों तक जागरूकता का संदेश पहुंचा सकें।
स्वास्थ्य विभाग ने भी सराहा योगदान
नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह जैसे सक्रिय फाइलेरिया योद्धाओं की भागीदारी अभियान को जन-आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण है। अपने जीवन के अनुभव साझा कर वह न केवल दूसरे प्रभावित लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं, बल्कि समुदाय में फैली भ्रांतियों और सामाजिक भेदभाव को दूर करने में भी योगदान दे रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी ए.के. सिंह ने बताया कि रोगी हितधारक मंच के माध्यम से फाइलेरिया प्रभावित लोगों को अपनी बात रखने, बीमारी के बेहतर प्रबंधन और उन्मूलन के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिल रहा है। महेंद्र जैसे लोगों का सहयोग समुदाय में विश्वास पैदा करने और एमडीए अभियान के तहत दवा सेवन के लिए लोगों को प्रेरित करने में बेहद महत्वपूर्ण है।
महेंद्र प्रताप सिंह की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति के बीमारी से संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि यह बताती है कि सही मार्गदर्शन, स्वयं देखभाल और सामुदायिक सहयोग से कोई भी व्यक्ति अपनी परिस्थितियों को अपनी ताकत बना सकता है। कभी जिस समाज में उन्हें दूरी और उपेक्षा का सामना करना पड़ा, आज उसी समाज को बीमारी से बचाने के लिए वह आगे खड़े हैं। उनका संदेश है – फाइलेरिया से लड़ने के लिए दवा के साथ जागरूकता, स्वयं देखभाल और सामाजिक संवेदनशीलता भी जरूरी है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एमबीबीएस बैच 2026 पारा यू-2 की हुई वाइट कोट सेरेमनी
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस पर 1,78,522 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
सीएमओ ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
डॉ. एसके गौतम प्रतिष्ठित RSSDI फेलोशिप से सम्मानित
यूपीयूएमएस में अर्धवार्षिक स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन, 425 कार्मिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :