एमबीबीएस बैच 2026 पारा यू-2 की हुई वाइट कोट सेरेमनी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 पारा यू 2 की वाइट कोट सेरेमनी संपन्न की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लन से प्रधानाचार्य प्रो. डॉ संजय काला , उपप्रधानाचार्य डॉ रिचा गिरी एवं मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ फैकेल्टी डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ सुनीति पांडेय , डॉ यशवंतराव , डॉ लुबना खान, डॉ डॉली रस्तोगी, डॉ प्रमोद कुमार डॉ आनंद नारायण एवं अन्य फैकेल्टी उपस्थित रहे। नव प्रवेशित छात्रों को फैकल्टी द्वारा वाइट कोट पहनाया गया तथा स्टेथोस्कोप दिया गया। इसके पश्चात चरक शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को मेडिकल प्रोफेशन में मरीज के प्रति प्रेम एवं समर्पण , समाज सेवा, नैतिक मूल्य , तथा अनुशासन के संबंध में संबोधन दिया गया।
|