होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम
 
गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम
Updated: 10/2/2026 6:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का सम्मान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मिष्ठान एवं चॉकलेट का वितरण भी किया गया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, सरलता, त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। गांधी जी ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया कि एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया जा सकता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा जाना उनके विराट व्यक्तित्व को दर्शाता है। गांधी जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और व्यक्तित्व थे, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां सदियों तक स्मरण करती रहेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन भी सादगी, सरलता और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। उनका दिया हुआ ‘जय जवान, जय किसान’ का मंत्र आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाद में इसमें ‘जय विज्ञान’ को भी जोड़ा गया और भारत विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, मूल्यों और आचरण को अपने जीवन में अपनाएं तथा प्रशासनिक कार्यों में भी सेवा, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनहित की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा।
कार्यक्रम में समस्त अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट, कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बापू के विचारों पर चलकर ही देश पहुँचेगा उन्नति के शिखर पर: एआरटीओ
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके आदर्शों पर की गई चर्चा
दीपावली से पहले शहर की सड़कें हों दुरुस्त, स्ट्रीट लाइट से जगमग हों प्रमुख मार्ग
“सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण द्वारा अन्ध विद्यालय नेहरू नगर में वितरित किये निःशुल्क कृत्रिम सह
पुलिस आयुक्त ने दो महान विभूतियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :