नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा
- पार्षदों ने मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर उठाए सवाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। पार्षदों ने कार्यकारिणी की अनुमति के बिना मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर सवाल उठाए। पार्षदों का कहना था कि इतने महत्वपूर्ण फैसले में कार्यकारिणी और सदन की भूमिका होनी चाहिए।सपा पार्षद रजत कौशिक ने अपने क्षेत्र का नक्शा दिखाते हुए आरोप लगाया कि उनके वार्ड के विकास कार्य दूसरे क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि बैठक में शामिल प्रस्तावों से जुड़े सवाल ही पूछे जाएं, उनका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एजेंडे से अलग मुद्दा उठाने पर तत्काल जवाब नहीं दिया जा सकता, इसके लिए अलग से समय लेना होगा। पार्षदों के घेराव और तीखी बहस के बीच नगर आयुक्त ने पर्सनल कमेंट न करने की अपील की। वहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने भी कई मुद्दों पर नगर आयुक्त से नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा।
|