डाक्टर ने रिवाल्वर से गोली मार की आत्मकथा
- घरेलू कलह मानी जा रही है आत्महत्या का कारण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। निराला नगर के अपार्टमेंट में रहने वाले डाक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर ली। डाक्टर कानपुर देहात में तैनात थे। गोली की आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंची तो उन्होने अपने पति को खून की लतपथ हालत में जमीन पर पडे देखा। रविवार देर रात दो बजे निराला नगर स्थित ब्लाॅसम अपार्टमेंट में रहने वाले 47 वर्षीय डा संदीप सिंह कानपुर देहात में तैनाती थे, उन्होने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिजनों ने बुरी तरह जख्मी डाक्टर को रेजेंसी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर को जब्त कर दिया गया है। वहीं मृतक संदीप सिंह के पिता ने राज बहादुर ने बताया कि रविवार की देर रात उनकी बहू कंचन का फोन आया कि संदीप ने खुद को गोली मार ली है, वह उन्हे अस्पताल लेकर जा रही है। संदीप की यह दूसरी शादी है, पहली शादी उनकी कानपुर की एमबीबीएस डा कीर्ति सिंह के साथ हुई थी और उनसे उनका एक 12 वर्ष का पुत्र भी है। बीते 2018 में दोनो के बीच तलाक हो गयी। संदीप ने दूसरी शादी कर की वहीं पिता का कहना है कि संदीप की अपनी दूसरी पत्नी कंचन के साथ हमेशा विवाद हुआ करता था, जिसके बाद वह दोनो के बीच समझौता कराते थे। रिवाल्वर से खुद को गोली मारने की घटना सामने आई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह सामने आई है। शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी, पूंछतांछ के बाद ही सही स्थित का अनुमान लगाया जा सकेगा।- नीरज सिंह थानाध्यक्ष किदवई नगर