होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ‎भागवत कथा में पहुंचे शिवपाल,भाजपा पर साधा निशाना
 
‎भागवत कथा में पहुंचे शिवपाल,भाजपा पर साधा निशाना
Updated: 10/6/2026 6:23:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎भागवत कथा में पहुंचे शिवपाल,भाजपा पर साधा निशाना
‎बोले- सपा अखिलेश यादव के चेहरे पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सदर क्षेत्र के कुतलूपुर स्थित सपा नेता जय कुमार तिवारी ‘बउअन’ के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। उनके पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।भागवत कथा में शामिल होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए वोट की चोरी करती है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करती है।राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दो प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी से डरी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा वोट की चोरी करती है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की चोरी के साथ-साथ भगवान के चढ़ावे का चंदा भी चोरी करती है।ग्राम पंचायत चुनाव टाले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेईमानी के चक्कर में चुनाव टाले जा रहे हैं। चुनाव निर्धारित समय पर होने चाहिए और इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव उनके नेता हैं और विधानसभा चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा जाएगा।बसपा की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब बसपा का अस्तित्व खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि बसपा टूट चुकी है और भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहेगी, बसपा वही करेगी।चुनाव आयोग को लेकर भी शिवपाल यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता अब सड़कों पर है और चुनाव ईमानदारी एवं निष्पक्ष तरीके से कराए जाने चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सीटों के बंटवारे का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से धार्मिक आयोजनों में आस्था के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होना उनके परिवार की परंपरा रही है।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी,पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, ओम प्रकाश तिवारी, प्रदेश सचिव बंटी शर्मा, हसीब हसन, भोले कुरैशी, कुक्कू चौहान, आकाश शाक्य, शशिमा सिंह दोहरे, अशोक तिवारी, संतोष तिवारी, विजय कुमार तिवारी, शिब्बू तिवारी, योगेश शर्मा, पिन्टू यादव, टिंकू पाल, तुफैल अहमद, रवि चौबे, संजीव यादव, संतोष यादव, शिल्पी यादव, शेखर गिहार समेत अन्य मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविरों का आयोजन
मेरे सपनों का भारत और नशा मुक्ति स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
झोला छाप के अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा
युवती ने फांसी लगाकर जान दी
‎अखिलेश की गिरफ्तारी पर कन्नौज में सपाइयों का प्रदर्शन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :