युवती ने फांसी लगाकर जान दी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस घाटमपुर। मंगलवार की सुबह साढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम कुम्हऊपुर में एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।ग्राम कुम्हऊपुर भीतरगांव निवासी अजीत कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका विवाह करीब 10 वर्ष पहले थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम हमिरामऊ निवासी रागिनी (27 वर्ष) के साथ हुआ था। रागिनी के तीन बच्चे एक बेटा और दो बेटियां हैंमंगलवार की सुबह अजीत काम पर गया हुआ था। उसी समय रागिनी ने घर के अंदर कुंडे में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रागिनी की मौत के बाद उसके छोटे छोटे बच्चे बिलख रहे थे। जिनको देख हर किसी की आंखे नम हो गईं।
|