होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  70 पार बुजुर्गों को ‘आयुष्मान’ का साथ, महंगे उपचार की राह आसान
 
70 पार बुजुर्गों को ‘आयुष्मान’ का साथ, महंगे उपचार की राह आसान
Updated: 10/6/2026 8:50:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

70 पार बुजुर्गों को ‘आयुष्मान’ का साथ, महंगे उपचार की राह आसान
-आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने में कानपुर नगर प्रदेश में अव्वल 
-1.10 लाख से अधिक बुजुर्गों के बने कार्ड, जौनपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने में कानपुर नगर प्रदेश में अव्वल है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के 6 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार कानपुर नगर में 1,10,249 आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस मामले में कानपुर नगर जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य प्रमुख जनपदों से आगे है।प्रदेश में कानपुर नगर के बाद जौनपुर में 96,795 और लखनऊ में 87,928 कार्ड बने हैं। वाराणसी में 82,783, हरदोई में 79,433, प्रयागराज में 78,807, आगरा में 77,038, गोरखपुर में 75,308, आजमगढ़ में 72,948 और गाजीपुर में 68,707 कार्ड बनाए जा चुके हैं।आय नहीं, उम्र से तय होती है पात्रतायोजना में आर्थिक स्थिति की कोई बाध्यता नहीं है। 70 वर्ष या इससे अधिक आयु का प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकता है। पात्रता के लिए आधार कार्ड में दर्ज उम्र मान्य होती है और आधार आधारित ई-केवाईसी आवश्यक है। कार्डधारक को योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है।योजना का दायरा भी व्यापक है। इसके तहत 27 चिकित्सा विशेषज्ञताओं की 1,961 उपचार प्रक्रियाएं कवर हैं। इनमें हृदय रोग, कैंसर, हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों और सामान्य सर्जरी के साथ डायलिसिस, स्ट्रोक, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर तथा हिप एवं घुटने से संबंधित उपचार जैसी सेवाएं शामिल हैं।योजना के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी यादव ने कहा कि 70 वर्ष या इससे अधिक आयु का कोई भी पात्र बुजुर्ग आयुष्मान वय वंदना कार्ड से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पात्र बुजुर्गों तक पहुंचकर उनके कार्ड बनाने के साथ योजना के लाभ की जानकारी भी दे रही हैं। प्रदेश में सर्वाधिक कार्ड बनना टीम के निरंतर प्रयास का परिणाम है।किसी को लगा पेसमेकर, किसी को कैंसर और घुटने के इलाज में मिली राहतकल्याणपुर निवासी 76 वर्षीय राजेंद्र कटियार हृदय रोग से पीड़ित थे। चिकित्सकों की सलाह पर वय वंदना कार्ड के माध्यम से उनका उपचार हुआ और पेसमेकर लगाया गया। राजेंद्र कटियार बताते हैं कि इस उम्र में बीमारी के साथ इलाज के खर्च की चिंता भी रहती है, लेकिन कार्ड से उपचार होने के कारण परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। बर्रा निवासी 72 वर्षीय राजरानी को कैंसर के इलाज में कार्ड का लाभ मिला। राजरानी बताती हैं कि कैंसर का इलाज लंबा और महंगा है। आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने में बड़ी मदद मिली और परिवार को भी आर्थिक राहत मिली। वहीं कानपुर निवासी 74 वर्षीय किरण देवी घुटने की गंभीर समस्या से परेशान थीं। वय वंदना कार्ड के माध्यम से उनका उपचार कराया गया। किरण देवी बताती हैं कि घुटने की परेशानी के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। कार्ड से इलाज मिलने के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ और उपचार के खर्च की चिंता भी कम हुई।एक नजर में : प्रदेश के शीर्ष जनपदकानपुर नगर — 1,10,249जौनपुर — 96,795लखनऊ — 87,928वाराणसी — 82,783हरदोई — 79,433प्रयागराज — 78,807आगरा — 77,038गोरखपुर — 75,308आजमगढ़ — 72,948गाजीपुर — 68,707

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविरों का आयोजन
मेरे सपनों का भारत और नशा मुक्ति स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
झोला छाप के अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा
युवती ने फांसी लगाकर जान दी
‎अखिलेश की गिरफ्तारी पर कन्नौज में सपाइयों का प्रदर्शन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :