होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नवोदय विद्यालय में कक्षा 7 के छात्र से मारपीट, सीनियरों ने कमरे में बंद कर पीटा
 
नवोदय विद्यालय में कक्षा 7 के छात्र से मारपीट, सीनियरों ने कमरे में बंद कर पीटा
Updated: 10/8/2026 12:56:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

नवोदय विद्यालय में कक्षा 7 के छात्र से मारपीट, सीनियरों ने कमरे में बंद कर पीटा 
‎-मामला कन्नौज जिले के जलालाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी का
‎-रैगिंग के चलते सीनियर छात्रों की पिटाई से घायल छात्र अपने परिजन के साथ कार्यवाही को लेकर पहुंचा एसपी के दरवार
‎-छात्र के पिता ने पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मेडिकल नहीं कराने का लगाया आरोप
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव 
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाले सीनियर छात्रों पर एक कक्षा 7 के छात्र ने कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाया है।पिटाई में घायल हुआ छात्र अपने परिजन के साथ कार्यवाही को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के दरवार पहुंचा है।जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव निवासी शौर्य प्रताप सिंह पुत्र संजीव कुमार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी मे कक्षा 7 का छात्र है।बताया जा रहा है कि, बीते मंगलवार को शाम 6 बजे के करीब वह विद्यालय में खेलने के बाद अपने कमरे की ओर जाने के लिए रवाना हुआ।इसी दौरान उसे रास्ते में एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला।मोबाइल को जब शौर्य प्रधानाचार्य कक्ष में जमा करने जा रहा था, इसी दौरान मोबाइल जमा करने से पहले ही कुछ सीनियर छात्र जो इंटरमीडिएट के बताए जा रहे हैं,उन्होंने शौर्य से मोबाइल फोन छीन लिया।मोबाइल को लेकर शौर्य और छात्रों के मध्य बातचीत और पूंछताँछ होने लगी। देखते ही देखते स्थित विवादित हो गई और विवाद शुरू हो गया।‎शौर्य ने बताया कि विद्यालय में मोबाइल रखना मना है,इसलिए वह फोन को प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा करने जा रहा था। इसी बात पर एक सीनियर छात्र ने मोबाइल अपना बताते हुए शौर्य से हाथा पाई की। इसके बाद यह ‎सीनियर छात्र उसे कमरे में खींचकर ले गया। शौर्य के मुताबिक कमरे में इस सीनियर छात्र के साथ अन्य छात्रों ने भी उसके साथ मारपीट की।मारपीट में शौर्य के चेहरे, पीठ और पैर में चोटें आई और वह घायल हो गया।मामले की जानकारी जब शौर्य के परिजनों को हुई तो बीती रात 11 बजे के करीब शौर्य के पिता संजीव मौके पर पहुंचे और कार्यवाही को लेकर शौर्य को साथ लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे।गुरसहायगंज कोतवाली में संजीव का कहना था कि, यहां कोतवाली इंचार्ज ने उनकी बात भी नहीं सुनी और मामले में बिना कार्यवाही के ही वापस जाने को कहा। संजीव का आगे कहना था कि सीनियर छात्रों की पिटाई से घायल शौर्य की मेडिकल जांच कराने की बात पर भी पुलिस ने डाक्टरी नहीं कराई।
आखिर बुधवार को संजीव अपने बेटे शौर्य के साथ कार्यवाही को लेकर पुलिस कप्तान विनोद कुमार के कार्यालय पहुंचे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।मामले में विद्यालय के प्राचार्य संदेश कुमार पांडे के मुताबिक जानकारी के बाद पता चला है कि,मामला रैगिंग का है। उनके मुताबिक आरोपी छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय बुलाया गया है। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों के सामने पेश की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।प्रधानाचार्य के मुताबिक विद्यालय में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है,इसके बाद भी मोबाइल फोन छात्रों के पास कैसे पहुंचा,इसकी भी जांच कराई जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीबीएस कॉलेज में 9 अक्टूबर को रोजगार मेला, 1800 पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर
समरसेबल स्टार्टर का तार ठीक करते करंट से 22 वर्षीय युवक की मौत
दुकान में फंदे से लटका मिला सैलून संचालक का शव, मचा हड़कंप
लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन, फजलगंज में खाद्य कारोबार बंद
‎टायर फटने से अनियंत्रित लोडर पलटा,सड़क पर बिखरी मछलियां
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :