होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  UPUMS सैफई में ऑक्यूपेशनल थैरेपी रूम का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर एवं समग्र पुनर्वास सुविधा
 
UPUMS सैफई में ऑक्यूपेशनल थैरेपी रूम का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर एवं समग्र पुनर्वास सुविधा
Updated: 10/8/2026 10:35:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

UPUMS सैफई में ऑक्यूपेशनल थैरेपी रूम का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर एवं समग्र पुनर्वास सुविधा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में मरीजों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग में नवस्थापित ऑक्यूपेशनल थैरेपी रूम का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में पुनर्वास सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऑक्यूपेशनल थैरेपी के माध्यम से मरीजों की कार्यात्मक क्षमताओं में सुधार के साथ-साथ उन्हें दैनिक जीवन की गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि UPUMS का उद्देश्य मरीजों को केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर कार्यक्षमता, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाना है।
माननीय कुलपति ने विभाग द्वारा पुनर्वास सेवाओं के विस्तार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मरीज-केंद्रित एवं समग्र उपचार व्यवस्था विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आधुनिक पुनर्वास सुविधाओं को और सुदृढ़ करने तथा मरीजों को उनका अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कनौजिया ने बताया कि नवस्थापित ऑक्यूपेशनल थैरेपी रूम का उद्देश्य मरीजों को दैनिक जीवन की गतिविधियों में अधिकतम स्वतंत्रता प्राप्त करने, उनकी कार्यात्मक क्षमताओं को विकसित करने तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु समग्र पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है। इस इकाई में विभिन्न कार्यात्मक एवं कौशल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से मरीजों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इसी क्रम में UPUMS सैफई के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग द्वारा विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस का भी आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Unique and United” रही। कार्यक्रम के माध्यम से सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, नियमित थेरेपी तथा बहुविषयक पुनर्वास के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कनौजिया ने सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रारंभिक पहचान एवं समयबद्ध उपचार के साथ फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थैरेपी एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाओं के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में माननीय प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) आदेश कुमार ने कहा कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के समग्र विकास एवं पुनर्वास के लिए फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थैरेपी तथा चिकित्सकीय सेवाओं का समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर चिकित्सकों, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, अन्य स्वास्थ्यकर्मियों, बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को सेरेब्रल पाल्सी, पुनर्वास सेवाओं की उपयोगिता तथा नियमित थेरेपी के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने ऑक्यूपेशनल थैरेपी रूम के उद्घाटन में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. जावेद अहमद द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
“Together for Better Functioning, Greater Independence” के उद्देश्य के साथ प्रारंभ की गई यह सुविधा UPUMS सैफई में मरीजों को बेहतर कार्यक्षमता, अधिक आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डिजिटल युग में स्वस्थ मन और मानवीय जुड़ाव पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ मंथन
नई ओपीडी में मरीजों के लिए मैजिक शो का आयोजन
टीबी से फैलोपियन ट्यूब खराब होने के बाद एम्ब्रियो फ्रीज़िंग से महिला दो बार बनी माँ
डॉ एसके गौतम प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :