सपा ने ग्राम पंचायत बाकी में की पीडीए पंचायत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में ग्राम पंचायत बाकी के आश्रम में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला सपा अध्यक्ष इदरीश खान ने की l बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव एवं शिक्षक स्नातक एमएलसी एवं 15 अक्टूबर को इंगोहटा को होने वाली पीडीए पंचायत जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चिंतामणि दिवाकर पूर्व आईएएस राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी होंगे जिसकी रणनीति तय की गई इस बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राज बहादुर पाल एवं कार्यक्रम का संचालन राकेश यादव पूर्व प्रधान इंगोहटा पूर्व जिला पंचायत सदस्य व रामकिशोर श्रीवास पूर्व अध्यक्ष नगर पालिकामौदहा व मैयाराम श्रीवास पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुरारा। राम जी गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष कुंदन प्रजापति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा व राजेश श्रीवास एडवोकेट प्रदेश सचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा व सलीम सिद्दीकी जिला सचिव सपा हुआ निलेश श्रीवास सपा नेता दीपेश सक्सेना विधानसभा सचिव व जगभान श्रीवास पूर्व प्रधान पालरा, बऊआयादव पूर्व प्रधान बाकी, मकसूद अहमद सुमेरपुर, जयवीर खंगार पूर्व प्रधान बिलहडी, चंद्र प्रकाश यादव पूर्व प्रधान विदोखर,लालू यादव पूर्व प्रधान बाकइ, नवीन विश्वकर्मा एडवोकेट, वरदानी पाल, लक्ष्मण पाल धरमपुर, भूपत नामदेव बाकी, विकास यादव पालरा, अमरजीत साहू,रामाश्रय कुशवाहा इंगोहटा,शिवचरण धुरिया विदोखर एवं गांव के तमाम लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।