होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान — जिलाधिकारी
 
आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान — जिलाधिकारी
Updated: 10/10/2026 12:21:00 AM By Reporter-

आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान — जिलाधिकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
-दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। आगामी त्योहारों नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें और न ही सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों को प्रसारित करें। यदि कोई भ्रामक सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं दुर्गा पूजा समितियों को निर्देशित किया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पंडालों में प्रवेश एवं निकास के लिए पर्याप्त स्थान, अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण, रेत, पानी तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। पंडालों में ज्वलनशील सामग्री का प्रयोग न किया जाए तथा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्धारित अनुमति एवं शर्तों का पालन करते हुए ही आयोजन किया जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए तथा अश्लील गाने, शस्त्र प्रदर्शन एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जर्जर एवं ढीले तारों तथा खराब विद्युत खंभों को ठीक कराने के साथ ही विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं पूजा पंडालों पर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश, फोटो अथवा वीडियो साझा न करें। अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार , अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार , एसडीएम मौदहा करण वीर सिंह एसडीएम राठ श्रीमती चित्र निरवाल, एसडीएम सरीला  विकास कुमार यादव , एसडीम पैगाम हैदर ,  सभी संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, पूजा समिति के प्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाने का किया गया अर्ध्दवार्षिक निरीक्षण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के न
वृद्धाश्रम हमीरपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर, बुजुर्गों को बताए अधिकार
बारिश से हुई नष्ट फसल का सर्वे न होने से किसानों का फूटा गुस्सा डीएम से लगाई गुहार
पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता हुआ कार्यक्रम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :