होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार क
 
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार क
Updated: 10/9/2026 5:47:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
*एकीकृत कृषि प्रणाली के मॉडल को जनपद के एक ब्लॉक में लागू कराने की दिशा में होगी पहल*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, कानपुर नगर द्वारा आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं नव प्रवर्तकों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न नवाचारों और उपयोगी मॉडलों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं उद्यमशीलता की सराहना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में अपार रचनात्मक क्षमता और नवाचार की भावना है। आवश्यकता इस बात की है कि उनकी प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे अपने विचारों को उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद उनकी उद्यमशीलता और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सराहनीय पहल हैं। कई बच्चे अपने उत्पादों की बिक्री के माध्यम से पॉकेट मनी भी अर्जित कर रहे हैं, जो उनके आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे एवं स्वयं सहायता समूह के लिए व्यक्तिगत रूप से ब्रांडिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था करना आर्थिक एवं व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के स्वयं सहायता समूहों तथा नवाचार के माध्यम से उत्पाद तैयार करने वाले बच्चों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए एक प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए। इसके अंतर्गत जनपद में एक ऐसा बाजार विकसित करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की जाए, जहां इन उत्पादों को उचित मंच और व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके।
*एकीकृत कृषि प्रणाली के मॉडल को जनपद के एक ब्लॉक में लागू कराने के निर्देश*
प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने कानपुर विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकीकृत कृषि प्रणाली के मॉडल का विशेष रूप से अवलोकन किया। इस मॉडल में फसल उत्पादन, तालाब आधारित मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, बागवानी एवं वर्षा जल संचयन जैसे विभिन्न घटकों को एक साथ जोड़कर कृषि संसाधनों के बेहतर उपयोग, उत्पादन लागत में कमी तथा किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन को निर्देशित किया कि इस एकीकृत कृषि प्रणाली को जनपद के किसी एक ब्लॉक में प्रारंभ कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस मॉडल के माध्यम से विभिन्न कृषि गतिविधियों को एकीकृत कर उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सकता है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिल सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए ऐसे मॉडल केवल शैक्षिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें समाज और कृषि क्षेत्र की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की भी व्यापक संभावनाएं हैं। इन नवाचारों को प्रोत्साहन एवं उचित अवसर प्रदान कर उपयोगी परियोजनाओं के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता को बाजार, मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधनों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्यमशीलता का विकास होगा और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के साथ समाज एवं प्रदेश के विकास में भी योगदान दे सकेंगे।
*बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी बच्चों को पुरस्कार दिया गया*
1. कविता गुप्ता-त्योहारों की सजावट
2. फलक़-हस्तशिल्प-दुपट्टे एवं कॉस्मेटिक सामग्री
3. गौरी तिवारी-  हस्तनिर्मित वस्तुएँ
4. आवनी --फूलों के गमले
5. नूर फातमा--महिला ग्रामोद्योग
6. रिया, प्रो. किरण मिश्रा। --खाद्य पदार्थ एवं हस्तशिल्प
7. तस्मिया अंसारी---कपड़े एवं वस्त्र सामग्री
8. इकरा फातिमा--कपड़े एवं वस्त्र सामग्री

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाने का किया गया अर्ध्दवार्षिक निरीक्षण
आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान — जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के न
वृद्धाश्रम हमीरपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर, बुजुर्गों को बताए अधिकार
बारिश से हुई नष्ट फसल का सर्वे न होने से किसानों का फूटा गुस्सा डीएम से लगाई गुहार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :