होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं निर्विवाद बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल
 
मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं निर्विवाद बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल
Updated: 10/12/2026 4:40:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं निर्विवाद बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल
*मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए बीएलओ के साथ सक्रियता बढ़ाएं बीएलए
*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद छूटे हुए एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान
*जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के उपरांत मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए तथा प्रथम बार एवं युवा मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने के लिए संचालित किए जाने वाले विशेष अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि आयोग की मंशा है कि निर्वाचक नामावली पूरी तरह निर्विवाद, त्रुटिरहित एवं शुद्ध हो तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली जनपद की एनआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसका कोई भी व्यक्ति अवलोकन कर सकता है। बूथवार आंकड़े भी राजनीतिक दलों के साथ साझा किए जा चुके हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति संज्ञान में आती है तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) से संपर्क कर नियमानुसार उसका सुधार कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण एक सतत प्रक्रिया है।
बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 10 अप्रैल 2026 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का मिलान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व 07 जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची एवं पूरक सूचियों से किया जाएगा। इस दौरान ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पूर्व की सूची में थे, लेकिन वर्तमान सूची में सम्मिलित नहीं हैं। उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सक्रिय करते हुए बीएलओ के साथ समन्वय बढ़ाएं। विशेष रूप से छूटे हुए पात्र नागरिकों, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, दिव्यांगजनों, बेघर नागरिकों, बुजुर्गों तथा महिला मतदाताओं के पंजीकरण में सहयोग करें। अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे तथा चिह्नित मतदाताओं की सूची बीएलए के साथ भी साझा की जाएगी।
बैठक में अवगत कराया गया कि आयोग के निर्देशों के क्रम में बूथ स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। रात्रि आश्रयों, श्रमिक बस्तियों, आश्रयहीन एवं वंचित वर्गों के पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षण संस्थानों एवं स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का प्रावधान है। आवेदन संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एवं ECINET ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।
बैठक में बताया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के गणना चरण में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियां तैयार कर राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई थीं। इसके उपरांत 06 जनवरी 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावली तथा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, अपना दल एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत निकाली जागरूकता पदयात्रा
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न
जनपद में बाढ़ प्रभावित किसानों, अतिवृष्टि से जनहानि एवं मकान क्षति के मामलों में 78.52 लाख रुपये की सहायता वितरित
एडीजी जोन ने त्योहारों को लेकर समस्त जनपद प्रभारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी
डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 1027 अभ्यर्थी चयनित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :