स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को किया जागरूक,प्राचार्य और सीएमएस ने बताए बचाव के उपाय
-मामला कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा के गांव बेलामऊ सरैया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।बदलते मौसम में बढ़ती बीमारियों से जागरूकता और स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस के साथ चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया।बताते चलें कि बीते समय में मौसमी बीमारियों से तिर्वा तहसील क्षेत्र के नगर सहित कई गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। यह प्रभावित ग्रामीण या तो स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराने लगते हैं या फिर किसी झोलाछाप के यहां अपना इलाज कराने लगते हैं और अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं।गांव में बीमारियों के अलावा स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने को सोमवार को तिर्वा तहसील क्षेत्र के बेलामऊ सरैया गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, सीएमएस डा.दिलीप सिंह अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ पहुंचे।शिविर में उपरोक्त चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बीमारियों के बचाव के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाने के अलावा स्वच्छता पर भी जोर दिया।चिकित्सकीय टीम ने शिविर में तेज बुखार, खांसी जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, होने पर तुरंत डाक्टरों की सलाह और उपचार लेने की भी जानकारियां ग्रामीणों को दीं।इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की जांचों को भी मुफ्त में किया गया।जरूरी सलाह के साथ दवाओं का वितरण भी ग्रामीणों को किया गया।शिविर में प्राचार्य और सीएमएस ने ग्रामीणों को बताया कि, किसी भी प्रकार की बीमारी पर वह मेडिकल कॉलेज में आकर चिकित्सकीय सलाह और अपना समुचित उपचार भी करवा सकते हैं।कार्यकम में प्राचार्य और सीएमएस के अलावा चिकित्सकीय टीम का स्वागत भी आयोजकों द्वारा किया गया।इस दौरान मनोज सविता के अलावा मेडिकल कॉलेज से संबंधित फैकल्टी सदस्य, पीजी रेजिडेंट्स, इंटर्न चिकित्सक भी मौजूद रहे।