आधुनिक रिसर्च लैब में पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राएं कर सकेंगे शोध कार्य
- जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के पास अभी तक नही थी रिसर्च लैब |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पढ़ाई के साथ साथ मेडिकल के छात्रों को अब शोध कार्य में भी आसानी होगी और नए-नए शोध कार्यो को भी बढावा मिलेगा। ऐसा इस लिए कि जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज द्वारा अब जल्द ही रिसर्च लैब का निर्माण कराया जायेगा, जिसके लिए शासन द्वारा हरी झंडी दी जा चुकी है। बता दें कि मेडिकल क्षेत्र में जीएसवीएम काॅलेज का विशेष महत्व है लेकिन अभी ततक जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के पास रसर्च लैब नही थी, जिससे शोध कार्य में बाधा हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नही होगा। शासन द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद 48ः5 करोड की लागत से नई रिसर्च लैब का निर्माण कराया जायेगा, जिससे जहां कालेज में शोध कार्य का मार्ग आसान होगा वहीं शोध कार्यो की भी संख्या बढेगी। बताया गया कि नये शोधो का लाभ रेागियों के कल्याण के लिए हितकारी साबित होगा और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। नई रिसर्च लैब को तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर 11 मंजिला बनाया जायेगा, जिसमें माइक्रोबायोलाजी, पैथोलाॅजी, कोशिका कल्चर लैब, एनिमल हाउस तथा वायरोलाजी जैसी सुविधायें होगी। इसके अलावा मरीजों को दवाओं के ट्रालय और उसके प्रभाव व दुष्प्रभाव का भी अघ्ययन किया जा सकेगा