होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  डॉ एसके गौतम यूपीडीए फेलोशिप से सम्मानित
 
डॉ एसके गौतम यूपीडीए फेलोशिप से सम्मानित
Updated: 10/11/2026 11:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डॉ एसके गौतम यूपीडीए फेलोशिप से सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश डायबिटिक एसोसिएशन (यूपीडीए) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन यूपीडीएकान- 2026 का आयोजन 9, 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को होटल ताज पैलेस, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अधिवेशन में प्रदेश एवं देश के लगभग 600 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के परास्नातक छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर वैज्ञानिक सत्रों एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता की। इस अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एस. के. गौतम को प्रतिष्ठित यूपीडीए फेलोशिप से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मधुमेह एवं अन्य मेटाबॉलिक रोगों के निदान, उपचार, रोकथाम तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। बता दे डॉ. गौतम इससे पूर्व फेलोशिप ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (एफआईसीआईपी), फेलोशिप ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (एफएसीपी) तथा फेलोशिप ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन से भी सम्मानित हो चुके हैं। यूपीडीए फेलोशिप उनकी चिकित्सकीय सेवाओं, शैक्षणिक योगदान तथा मधुमेह और मेटाबॉलिक रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन के प्रति निरंतर समर्पण का महत्वपूर्ण सम्मान है। अधिवेशन में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के परास्नातक छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. विशाल वर्मा ने मौखिक शोध-पत्र प्रस्तुति में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। डॉ. एस. के. गौतम की इस उपलब्धि तथा डॉ. विशाल वर्मा की सफलता पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. संजय काला, उप-प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा गिरि तथा महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली जागरूकता पदयात्रा |
आधुनिक रिसर्च लैब में पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राएं कर सकेंगे शोध कार्य
डिजिटल युग में स्वस्थ मन और मानवीय जुड़ाव पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ मंथन
UPUMS सैफई में ऑक्यूपेशनल थैरेपी रूम का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर एवं समग्र पुनर्वास सुविधा
नई ओपीडी में मरीजों के लिए मैजिक शो का आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :