पीएलवी द्वारा पीएम श्री जीजीआईसी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में किया गया जागरूक
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। शनिवार को जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर मनोज कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन एवं सिविल जज/सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल जी के कुशल दिशा निर्देशन में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीएलवी देशराज रचनाकर एवं पीएलवी गणेश सिंह ने "पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। दोनों पीएलवी ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 एवं 1 अप्रैल 2026 से लागू नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि खुले में, इधर उधर, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंके। गीला कचरा जैसे बचा हुआ भोजन, फल व सब्जी का छिलके हरे डिब्बे में, सूखा कचरा जैसे कागज, गत्ता व प्लास्टिक नीले डिब्बे में, सैनिटरी वेस्ट जैसे डायपर, सैनिटरी पैड व मास्क लाल डिब्बे में एवं खतरनाक कचरा जैसे दवाइयां, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक कचरा काले डिब्बे में ही डालें। सभी प्रकार के प्रदूषण और उनसे बचने के उपाय बताए गए। जल, वायु व मिट्टी प्रदूषित होने से बचाएं। हमें वन एवं हरे पेड़ों की कटान रोकना होगा। वन्यजीव के प्राकृतिक आवासों एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना होगा। प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी विस्तार से दी गई। बच्चों ने बहुत ही रुचि पूर्वक जानकारी को श्रवण किया और प्रश्नों के सटीक एवं सही उत्तर दिए। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सरस्वती ने इस कार्यक्रम का समापन किया। आभार शिक्षिका सुश्री अपेक्षा ने व्यक्त किया।