आलू किसानों से रूबरू हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह: भंडारण और उचित मूल्य पर हुई चर्चा
-कोल्ड स्टोरेज में किसानों से संवाद, ₹100 सब्सिडी और भामाशाह योजना के अनुदान की किसानों ने की सराहना
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद भ्रमण के दौरान श्री कृष्णा कोल्ड स्टोरेज में किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आलू भंडारण, विपणन और उपज का उचित मूल्य दिलाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर समाधान का भरोसा दिया।इस दौरान किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण के किराये पर 100 रुपये की सब्सिडी और भामाशाह योजना के तहत 100 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान की सराहना की। मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि विपणन व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार सहित संबंधित अधिकारी और किसान मौजूद रहे।