उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, हमीरपुर स्थित सभागार में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।