थाना नरवल के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट थाना नरवल के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सतीश महाना, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह एवं एसडीएम नरवल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विधि-विधान से भूमि पूजन कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नवीन भवन के निर्माण से पुलिस की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।