होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
 
चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
Updated: 10/29/2026 1:39:00 AM By Reporter-

चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
वरिष्ठ संवाददाता हरि ओम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस उरई (जालौन)। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) का आयोजन 04 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। युवा उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं दयानंद वैदिक कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं का जनपद जालौन का निवासी होना अथवा जनपद में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। प्रतिभागियों के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण भी आवश्यक होगा। युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन की पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक विधा में हिस्सा ले सकेगा। सामूहिक विधाओं में निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम 10 प्रतिभागियों का दल भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में युवतियों की कम से कम 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करेगा।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, व्यायाम प्रशिक्षक आदि सहित सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
सेवा संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जरूरतमंदो के बीच पहुंचा रोटरी क्लब
बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत पर हमीरपुर के सपाइयों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :