होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत पर हमीरपुर के सपाइयों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
 
डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत पर हमीरपुर के सपाइयों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
Updated: 10/28/2026 11:20:00 PM By Reporter-

डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत पर हमीरपुर के सपाइयों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी।
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उनकी जीत से हमीरपुर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस जीत को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव का अग्रिम उपहार बताया।
इस जीत में हमीरपुर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रही।जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने डॉ. मान सिंह यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,यह बेरोजगारों की वेदना और पीडीए के सम्मान की जीत है यह जीत 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों के संघर्ष और बेरोजगारों की वेदना की जीत है। यह पीड़ितों, दुखियों और अपमानित लोगों के सम्मान की जीत है। छात्रों के पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ जनता के आक्रोश का जवाब है। सरकारी नौकरियों में पीडीए को उचित हिस्सेदारी न मिलने के सवाल की जीत है। यह जनता के जनादेश, महंगाई की मार झेल रहे लोगों की पीड़ा और नौजवानों के भविष्य की जीत है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन को मजबूती मिली है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सभी कार्यकर्ता इसी उत्साह के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने भी इस जीत को समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए डॉ. मान सिंह यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रखेगी।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अच्छेलाल निषाद ने डॉ. मान सिंह यादव को लगातार दूसरी जीत पर बधाई देते हुए हमीरपुर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर राजबहादुर पाल पूर्व जिलाध्यक्ष,अवधेश बहादुर सिंह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी,ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, नन्दकिशोर शिवहरे प्रदेश सदस्य,कुलदीप शुक्ला पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी,मान सिंह यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, मईयाराम वर्मा पूर्व चेयरमैन,डॉ. समीम, लाला प्रधान जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, राजेश श्रीवास  एडवोकेट,युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, राघवेन्द्र यादव ‘लकी’ नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी,सैयद उमर जिला सचिव,रिजवान खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,विवेक यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार सभा, बीटू यादव पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा, नईम खान, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत इंगोहटा,मोहम्मद जुनैद, सुधीर निषाद, देवेश निषाद, रमाकांत निषाद, अजय निषाद सभासद शुभान कुरैशीसभासद, संजय श्रीवास सभासद, रवि यादव एडवोकेट सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
सेवा संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जरूरतमंदो के बीच पहुंचा रोटरी क्लब
चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :