होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारण
 
जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारण
Updated: 10/28/2026 11:19:00 PM By Reporter-

जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारण, 
-राजस्व शिकायतों के समाधान के लिए 1 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान: डीएम
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने, राजस्व संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, पीएम स्वनिधि योजना, राजस्व संबंधी समस्याओं, राशन एवं खाद वितरण व्यवस्था तथा अवैध खनन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जबकि कुछ अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से जुड़े रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं के लंबित ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। इसके लिए संबंधित निकायों एवं बैंकों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए आवेदन प्रक्रिया, बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों तथा स्वीकृति एवं ऋण वितरण की स्थिति की निगरानी की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में भी पात्र लाभार्थियों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि चकरोडों पर अवैध कब्जे, खेतों की मेड़बंदी तथा रास्तों से संबंधित विवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का सत्यापन करें तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की नियमित समीक्षा भी की जाए।
राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राशन वितरण दिवस पर सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में उचित दर की दुकानों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। वितरण व्यवस्था की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। राशन वितरण में घटतौली, अनियमितता अथवा अन्य किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ निगरानी करने तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं उससे संबंधित अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निगरानी की जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर  पैगाम हैदर, डिप्टी कलेक्टर आलोक प्रताप सिंह, सूचना अधिकारी  सतीश कुमार सहित अधिशासी अधिकारी राठ एवं गोहांड  आर.के. बेसुग, हमीरपुर के हेमराज, सुमेरपुर के दिनेश कुमार आर्या तथा मौदहा की सुश्री सीमा तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसील तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
सेवा संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जरूरतमंदो के बीच पहुंचा रोटरी क्लब
चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत पर हमीरपुर के सपाइयों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :