होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पीएलवी गणेश सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम में नशा एवं नशीली दवाओं से होने वाले दुष्परिणाम बताए
 
पीएलवी गणेश सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम में नशा एवं नशीली दवाओं से होने वाले दुष्परिणाम बताए
Updated: 10/28/2026 11:17:00 PM By Reporter-

पीएलवी गणेश सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम में नशा एवं नशीली दवाओं से होने वाले दुष्परिणाम बताए              
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर  रामप्यारे जी के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती वन्दना अग्रवाल जी के कुशल दिशा निर्देशन में  बुधवार को मध्यान्ह लिटिल फ्लावर किड्स गार्डन स्कूल सुमेरपुर,हमीरपुर में नालसा की डी ए डब्लू एन स्कीम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें पीएलवी गणेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा शुरू की गई डीए डब्लू एन स्कीम एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका पूरा नाम ड्रग अवेयरनेस और वैलनेस नेवीगेशन है। यह योजना भारत को नशामुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए बनाई गई है। पीएलवी गणेश सिंह ने लोगों को नशा और नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों और इनसे जुड़े कानूनों एवं पुनर्वास में मदद करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पीएलवी गणेश सिंह ने विद्यालय के उन बच्चों को पेन देकर पुरस्कृत किया जिनके घर-परिवार के लोग किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते हैं। पीएलवी गणेश सिंह ने बताया कि नशा या नशीली दवाओं के के लगातार सेवन से लिवर, किडनी गुर्दे, फेफड़े के गंभीर रोग हो जाते हैं। ब्रोंकाइटिस या कैंसर हो जाता है। इंजेक्शन के जरिए ड्रग लेने से एचआईवी, एड्स और हेपेटाइटिस बी व सी जैसी जानलेवा बीमारियां फैलती हैं। नशे का आदी होने से अनेक शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणाम होते है। आर्थिक नुकसान होता है। आपराधिक प्रवृत्तियां हो जाती है। नशा करने वालों की संगत नहीं करना चाहिए। नशा मुक्त जीवन से ही नशा मुक्त भारत का निर्माण होने का रास्ता प्रशस्त होगा। यह भी बताया कि हमीरपुर में राम श्याम गेस्ट हाउस में नशा मुक्ति केंद्र संचालित है। जिसमें नशे की लत छूटने तक रहने, भोजन व दवाओं की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक हरीराम गुप्त, कैलाश सोनी, शायर सलीम अहमद, विद्यालय के शिक्षक रामनारायण आचार्य,  विद्यालय के व्यवस्थापक आदर्श गुप्त एवं प्रधानाचार्या शिवांगी गुप्ता ने भी उपयोगी जानकारी दी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
सेवा संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जरूरतमंदो के बीच पहुंचा रोटरी क्लब
चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत पर हमीरपुर के सपाइयों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :