ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली झोपड़ी पर पलटी
-सास-बहू की मौत; मासूम समेत दो घायल |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गोविंद नगर और फजलगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर दादानगर ढाल के पास ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गई। हादसे के वक्त झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के चार लोग ट्रॉली के नीचे दब गए।सूचना मिलते ही फजलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सास और बहू की मौत हो गई। वहीं पिता और मासूम बेटी घायल हैं, जिनका हैलट अस्पताल में इलाज जारी है।