होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल मिठाई और 270 किलो खोया नष्ट
 
त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल मिठाई और 270 किलो खोया नष्ट
Updated: 10/31/2026 11:53:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल मिठाई और 270 किलो खोया नष्ट
- तीन स्थानों पर छापेमारी, करीब तीन लाख रुपये की खाद्य सामग्री कराई गई नष्ट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। दीपावली एवं भाई दूज के दृष्टिगत मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान के अंतर्गत तीन स्थानों पर कार्रवाई की। स्वर्ण जयंती विहार स्थित एक मिष्ठान निर्माणशाला से लगभग 10 क्विंटल खराब रंगीन मिठाई नष्ट कराई गई। वहीं घंटाघर एवं पनकी में अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित करीब 270 किलोग्राम खोया नष्ट कराया गया। तीनों स्थानों पर नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2.95 लाख रुपये है।- स्वर्ण जयंती विहार में 10 क्विंटल खराब मिठाई नष्ट, निर्माण कार्य रुकवायाआयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने स्वर्ण जयंती विहार, कोयला नगर, देहली सुजानपुर स्थित एक मिष्ठान निर्माणशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 10 क्विंटल खराब रंगीन मिठाई पाई गई, जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई। निरीक्षण में मिष्ठान निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में होता पाया गया। इस पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया गया। साथ ही निर्धारित सुधार होने तक प्रतिष्ठान का पंजीकरण निलंबित करने की संस्तुति की जा रही है। मौके से खाद्य पदार्थों के दो नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- घंटाघर पर वाहन से पकड़ा 240 किलो खोया, कराया नष्टखाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा एवं डॉ. देवेंद्र सिंह आजाद की टीम ने घंटाघर के पास एक चारपहिया इको वाहन की जांच की। वाहन से औरैया से लाया गया लगभग 240 किलोग्राम खोया बरामद हुआ। करीब 84 हजार रुपये कीमत का यह खोया गंदे कपड़ों में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा पाया गया। खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से इसे बिक्री एवं मानव उपभोग से रोकते हुए नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट करा दिया गया।-पनकी में 30 किलो खोया नष्ट, जांच के लिए नमूना लियाइसी क्रम में सूचना के आधार पर पनकी स्थित रामनरेश कैटरर्स का निरीक्षण किया गया। खाद्य कारोबारकर्ता ने बताया कि त्योहारों के दौरान मांग के अनुसार मिठाइयां तैयार कर छोटी दुकानों को आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान पर लगभग 30 किलोग्राम खोया अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 11,400 रुपये बताई गई। टीम ने खोये का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया तथा शेष खोया नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नाले में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
सरदार पटेल की जयंती पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम, जनसमस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
त्योहारों से पहले मिलावट खोरों पर नकेल, उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई जांच , भरे नमूने
उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, अनियमितता मिलने पर दिनेश खाद भण्डार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस
राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :