ओम जन सेवा संस्थान द्वारा शिव पार्वती सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन
-हल्दी-मेहंदी एवं संगीत कार्यक्रम में दिखा भव्य और दिव्य नजारा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ओम जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में राम अवतार महाना सामुदायिक केंद्र, जे के कॉलोनी, जाजमऊ, कानपुर में आयोजित शिव पार्वती सामूहिक विवाह के अंतर्गत आयोजित हल्दी-मेहंदी एवं संगीत का भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस मांगलिक उत्सव में 11 कन्याओं के लिए आयोजित पारंपरिक रस्मों को बहुत धूमधाम से मनाया गया, जहाँ पूरे रीति रिवाज के साथ लोकगीतों और नृत्य के माध्यम से खुशियाँ बिखेरी गईं। इस गरिमामय अवसर पर ओम जन सेवा संस्थान के संरक्षक पार्षद कैलाश पांडे (केडीए बोर्ड सदस्य )तथा ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिवदेवी अग्रहरि (सीमा)ने इस कार्यक्रम को पूरी विधि विधान के साथ हल्दी मेहंदी और संगीत से सजाया सचिव शैलेंद्र गुप्ता, गुड्डन बाजपेई, बाबू राय, सुडडु साहू, कृष्ण मुरारी अवस्थी, अखिल त्यागी, अनीता त्यागी, मीनाक्षी गुप्ता, इला बाजपेई, पम्मी मल्होत्रा, नीमा चौहान, धर्मेंद्र चौरसिया, विवेक, उमा थापा ममता सिंह,इत्यादि तमाम लोग उपस्थिति होकर कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ाया।