होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  स्वगणना में कानपुर को बनाएं प्रदेश में अग्रणी, जनभागीदारी से रचें मिसाल : डीएम
 
स्वगणना में कानपुर को बनाएं प्रदेश में अग्रणी, जनभागीदारी से रचें मिसाल : डीएम
Updated: 11/5/2026 10:29:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वगणना में कानपुर को बनाएं प्रदेश में अग्रणी, जनभागीदारी से रचें मिसाल : डीएम
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्मिकों की स्वगणना का प्रमाण पत्र देने के निर्देश
*सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बैंकों एवं शिक्षण संस्थानों में स्थापित होंगी स्वगणना सहायता डेस्क
*बैठक में 40 प्रश्नों की दी गई जानकारी, लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से समझाई गई स्वगणना की प्रक्रिया*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से प्रारंभ होने वाली स्वगणना में कानपुर नगर को प्रदेश में अग्रणी बनाने के लक्ष्य के साथ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वगणना को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कानपुर नगर स्वगणना में प्रदेश के लिए उदाहरण बने, इसके लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों की स्वगणना सुनिश्चित कर उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
*सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित होंगी सहायता डेस्क, स्वगणना में मिलेगा सहयोग*
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित प्रमुख सरकारी कार्यालयों, जिला अस्पताल, निजी चिकित्सालयों, बैंकों, आधार केंद्रों एवं शिक्षण संस्थानों जैसे अधिक जनआवागमन वाले स्थानों पर स्वगणना संबंधी जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जाए। इन स्थानों पर सहायता डेस्क स्थापित कर आमजन को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन स्वगणना करने में सहयोग प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यालय आने वाले लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करे। अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं स्वगणना करने के साथ अपने परिवार, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। सभी कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय का कोई भी कार्मिक स्वगणना से वंचित न रहे।
*सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को जोड़कर आयोजित होंगी कार्यशालाएं*
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है। इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन तथा अन्य स्वयंसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं को अभियान से जोड़ा जाए।
उन्होंने संबंधित विभागों को इन संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उपायुक्त उद्योग को औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा। इसी प्रकार अन्य विभाग भी अपने संबंधित संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यशालाएं आयोजित करें।
बैठक के दौरान जनसंख्या गणना के अंतर्गत पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के संबंध में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा प्रश्नों के उत्तर दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया से परिचित कराएं, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी स्वगणना कर सकें।
*16 से 30 नवंबर तक स्वगणना, एक दिसंबर से जनसंख्या गणना*
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कानपुर नगर में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। 05 से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण अवधि निर्धारित है।
आमजन आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर मोबाइल, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना के दौरान किसी दस्तावेज को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। स्वगणना पूर्ण होने पर प्राप्त पहचान संख्या (एसई आईडी) प्रगणक के घर आने पर उपलब्ध करानी होगी। जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के अंतर्गत संरक्षित रहेगी।
जनगणना संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए आमजन राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855, व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 18001801855 तथा जनपद स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 0512-2360062 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्वगणना की निर्धारित समयावधि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सहायता डेस्क के माध्यम से आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर को स्वगणना में प्रदेश में अग्रणी बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सभी विभाग इसे प्राथमिकता देते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. विवेक चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरकारी भूमि और तालाबों से हटेंगे अवैध कब्जे, डीएम ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
फर्जी आईडी बनाकर झूठी पोस्ट भेजकर मोहाल खराब करने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
कृषि क्षेत्र में एआई और तकनीक से स्टार्टअप की संभावनाओं पर हुई चर्चा
ईपीएफओ ने मनाया 74वां स्थापना दिवसरू कानपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों की धूम
सीएसए से बर्रा-8 व आइआइटी से नौबस्ता तक मेंट्रो जल्द
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :