बाइक चोर को गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद
- चोरी की बाइक में नंबर प्लेट बदलकर देता था चकमा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नशे का शौक पूरा करने के चक्कर में साउथ जोन में घूम-घूमकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर वाहन चोर को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी पुलिस पकड़ से दूर है। 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कामयाबी मिली। शातिर बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल कर पुलिस को चकमा देने का काम करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं।-50 सीसीटीवी कैमरों से आरोपी तक पहुंची पुलिसडीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि, बर्रा के सचान गेस्ट के पास रहने वाले विजय कुमार के बेटे राहुल की बाइक बुधवार को घर के बाहर चोरी हो गई थीं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। घटनास्थल व आस-पास के करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर गुरुवार को गोविंद नगर एच ब्लॉक निवासी धीरज को 80 फीट रोड स्थित शिव मंदिर के पास दबोचा।- आगे-पीछे की अलग-अलग नंबर प्लेट लगाता थावहीं उसकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन बाइकें भी बरामद की। डीसीपी ने बताया कि शातिर नशे के शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देता था। उस पर शहर के विभिन्न थानों में चोरी के कुल पांच मुकदमे है। आरोपी आगे व पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को