शहर में बनेंगे चार्जिंग सेंटर, हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज
- उप्र0 पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा नगर में 12 व देहात में बनेगे 14 चार्जिंग स्टेशन
- 2007 मार्च के बाद उपलब्ध हो सकती है चार्जिंग की सुविधा
-आरटीओ व श्रम विभाग कार्यालय परिसर सहित नगरनिगम क्षेत्र में आठ लगाए जायेंगे चार्जिंग स्टेशन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आशा है कि अगले वर्ष 2027 मार्च के बाद उन वाहन स्वामियों को सुविधा मिल सकेगी, जिनके वाहन इलेक्ट्रिक है। ऐसे वाहनो की चार्जिग के लिए अब कानपुर नगर व देहात में चार्जिंग स्टेशन बनाये जायेगे। इसके लिए बीते दिनो यूपीपीसीएम के अधीक्षण अभियंता जोगेश कुमार ने शहर के स्थलों का निरीक्षण भी किया था।बता दें कि कानपुर नगर और देहात में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा चार्जिंग स्टेशन बनाये जायेगे। नगर में जहां 12 स्टाानों पर तो वही देहात में 15 चार्जिंग स्टेशन लगाये जोयेगे। बताया जाता है कि एक चार्जिंग स्टेशन की लागत 20 लाख रूपये है। वहीं आगामी वर्ष 2027 की मार्च के बाद वाहन स्वामियों को चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने की जिम्मेदारी उ0प्र0 रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड को सौंपी गयी है। आरटीओ तथा श्रमविभाग में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जायेगा साथ ही नगर निगम में भी आठ चार्जिंग स्टेशन लगाये जायेगे। इसी प्रकार देहात मे भी आरटीओ, व कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में भी इस सिस्टम को लगाया जायेगा। यह चार्जिंग सिस्टम तीन प्रकार से कार्य करेगे, जिसके लिए प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन पर तीन मशीनों को लगाया जायेगा, जिसमें तीनो प्वाइंट पर एक साथ दो कार और दो बाइक-स्कूटर चार्ज हो सकेगे। इतना ही नही इस योजना के अंतर्गत उन स्थल स्वामियों एवं विभाग को भी लाभ होगा, उन्होने यूपीआईवी प्रति यूनिट पर एक रूपये की दर से लाभ होगा।