कुरारा पुलिस की तत्परता से तालाब में डूब रहे युवक को सकुशल बचाया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा हमीरपुर l थाना कुरारा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक तालाब में डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी टीम एवं थाना कुरारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर जानकारी हुई कि अरविन्द पुत्र लाखन, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 03, कस्बा व थाना कुरारा घरेलू विवाद के चलते तालाब में कूद गया है तथा गहरे पानी में डूब रहा है।
युवक की जान बचाने के लिए थाना कुरारा पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान थाना कुरारा पुलिस के का0 लवकुश पटेल एवं का0 जितेन्द्र सिंह ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए रिम एवं रस्से की सहायता से गहरे तालाब में प्रवेश किया तथा काफी मशक्कत के बाद तालाब के बीच गहरे पानी में डूब रहे अरविन्द को सकुशल बाहर निकाल लिया।
इसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल युवक को सीएचसी कुरारा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। तत्पश्चात युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0 प्रिंस दीक्षित थानाध्यक्ष कुरारा,
का0 लवकुश पटेल,का0 जितेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे l