एडीजी जोन ने दीवाली पर्व की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से आत्मीय भेंटकर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उपहार भेंट कर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं।इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं अपनत्व व्यक्त किया। साथ ही सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
|