डाकघर गबन मामले में दो कर्मचारी गिरफ्तार, 7.13 लाख रुपये की अवैध निकासी का खुलासा
- फर्जी पासबुक और मुहर से ग्राहकों की जमा पूंजी में हेराफेरी का मामला, दो डाककर्मी निलंबित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के उप डाकघर में ग्राहकों की जमा धनराशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के दो कर्मचारियों शिवम चौहान और राकेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर संयुक्त बचत खाते से धोखाधड़ी कर कुल 7 लाख 13 हजार रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार,उप डाकघर में फर्जी पासबुक और मुहर के माध्यम से ग्राहकों की जमा धनराशि का गबन किए जाने का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी,कूटरचना और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में एजेंट शैलेन्द्र पांडेय और उसकी पुत्री अनुष्का पांडेय की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि दोनों ग्राहकों से रुपये लेने के बाद उन्हें डाकघर में जमा नहीं करते थे और फर्जी मुहर का इस्तेमाल करते थे। इस प्रकरण में डाक विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है।
विवेचना के दौरान संयुक्त बचत खाते से 7.13 लाख रुपये की अवैध निकासी में डाककर्मियों शिवम चौहान और राकेश कुमार मिश्रा की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही