होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  आईएमए कल लगायेगा नि: शुल्क ह्रदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य एवं जांच शिविर |
 
आईएमए कल लगायेगा नि: शुल्क ह्रदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य एवं जांच शिविर |
Updated: 11/20/2026 11:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आईएमए कल लगायेगा नि: शुल्क ह्रदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य एवं जांच शिविर |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा आगामी 22 नवंबर 2026 दिन रविवार को आयोजित होने वाले निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य एवं जांच शिविर के संबंध में आईएमए कॉन्फ्रेंस हॉल, टेंपल ऑफ सर्विस, परेड, कानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों एवं उसकी रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, आईएमए चेरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी ओपीडी के चेयरपर्सन डॉ. आर.एन. चौरसिया, को-चेयरपर्सन डॉ. अलका शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार एवं न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह गौर ने बताया कि सर्दियों के मौसम में हृदयाघात एवं स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए आमजन को इन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने तथा समय रहते उनकी पहचान एवं रोकथाम के उद्देश्य से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सदैव समाज के प्रति अपनी चिकित्सा संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं जनसेवा के लिए तत्पर रहता है। आईएमए कानपुर द्वारा संचालित चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जहां नगर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिदिन निःशुल्क अपनी सेवाएं प्रदान कर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं। ओपीडी के माध्यम से आमजन के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर विभिन्न रोगों से संबंधित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं। आईएमए का प्रयास है कि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ हों। इसी संकल्प के साथ भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों एवं चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा।आईएमए चेरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी ओपीडी के चेयरपर्सन डॉ. आर.एन. चौरसिया एवं को-चेयरपर्सन डॉ. अलका शर्मा, ने बताया कि रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी, आईएमए भवन, 37/7 परेड, कानपुर में निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी का संचालन आईएमए परिसर में विगत कई वर्षों से प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक किया जा रहा है, जहां नगर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करते हैं। इस ओपीडी के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी सामाजिक सेवा की निरंतरता में इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार एवं न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष कुमार गुप्ता द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा।हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार एवं न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, HbA1c एवं डायबिटिक न्यूरोपैथी की निःशुल्क जांच, आवश्यक दवाइयों का वितरण तथा अन्य जांचों पर विशेष छूट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व COPD दिवस पर UPUMS में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ई-सारथी परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में यूपीयूएमएस सैफई में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को ऑफलाइन किए जाने की, की मांग
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :