गिरवी रखे जेवर वापस न करने पर सर्राफा व्यापारी के घर पथराव, जमकर हंगामा
-मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहे का
-मामले की जांच पड़ताल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्राफा व्यापारी और उनके बेटे सहित 6 आरोपियों पर की कार्यवाही
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।सर्राफा व्यापारी के पास रखी गई गांठ (जेवर) का ब्याज सहित रुपया दिए जाने के बाद भी जेवरात वापस नहीं लौटने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उनके घर पर हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए उपरोक्त मामले में सर्राफा व्यापारी,उनके पुत्र सहित कुल 6 लोगों पर कार्यवाही की है।बताते चलें कि मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पटेल नगर तिराहे का बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पटेल नगर तिराहा निवासी अहिवरन पुत्र पूरनलाल एवं इनके पुत्र सुमित कुमार व अमित कुमार सोने चांदी के जेवरात गिरवी रखकर रूपये ब्याज मे देते है। बताया गया कि,दीपक पुत्र रमेशचन्द्र निवासी ग्राम कनेकपुर थाना इन्दरगढ ने बीती 13 मई 2026 को अमित कुमार पुत्र अहिवरन को 250 ग्राम चांदी गिरवी रखी थी,और 18 हजार रूपये नगद लिये थे । दीपक के मुताबिक वह शुक्रवार को सर्राफा व्यापारी से उधार लिये 18 हजार रूपये वापस करने और अपनी चाँदी की गाँठ वापस लेने गया था । इसी दौरान सर्राफा व्यापारी सहित दीपक के मध्य गांठ वापसी को लेकर कहासुनी हो गयी। दीपक का आरोप था कि, सर्राफा व्यापारी रखी गई गांठ के रुपए और ब्याज की रकम लेने के बाद भी गांठ वापस नहीं कर रहे थे। इस पर दीपक ने मौके पर गांव से आनन्द कुमार पुत्र रमेशचन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष, नीलेश कुमार पुत्र तहसीलदार उम्र करीब 20 वर्ष, एवं उमेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम कनेकपुर थाना इन्दरगढ़ को बुला लिया। इसके बाद दोनों ओर से विवाद शुरू हो गया।
मामले में सर्राफा व्यापारी का कहना था कि, उनके घर पर उपरोक्त लोगों ने हंगामा करते हुए पत्थरबाजी भी की। आगे बताया कि, रखी गांठ का पैसा मिलने के बाद गांठ दे दी गई थी, इसके बाद भी उनके यहां विवाद और पत्थरबाजी की गई।मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची,और शुरुआती जांच और वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर सर्राफा व्यापारी अहिवरन पुत्र पूरनलाल उम्र करीब 56 वर्ष, उनके पुत्र अमित कुमार उम्र करीब 30 वर्ष,निवासीगण पटेल नगर तिराहा थाना इन्दरगढ़ के अलावा द्वितीय पक्ष के दीपक पुत्र रमेशचन्द्र उम्र करीब 24 वर्ष,आनन्द कुमार पुत्र रमेशचन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष,नीलेश कुमार पुत्र तहसीलदार उम्र करीब 20 वर्ष, उमेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह उम्र करीब 26 वर्ष,
निवासी ग्राम कनेकपुर थाना इन्दरगढ़ सहित 6 लोगों पर संबंधित धारा के तहत कार्यवाही की। थाना पुलिस के मुताबिक मामले में स्थित सामान्य है।