होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की रौनक
 
कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की रौनक
Updated: 10/15/2025 4:49:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की रौनक
*जिलाधिकारी ने साइन लैंग्वेज में दी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।दीपावली के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मूक-बधिर और अन्य दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी, कानपुर नगर द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए फैंसी कैंडल स्टैंड, डिज़ाइनर दिए, कुशन कवर, पायदान और हेयर एक्सेसरीज़ जैसे आकर्षक उत्पाद प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों की सृजनशीलता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का आत्मबल और रचनात्मकता हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर जिया, रिमझिम, अपूर्वा, अंजली, पलक, प्रीति, आमना और प्रियांशु समेत कई दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे। उन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी बच्चों की सृजनशीलता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने स्वयं बच्चों द्वारा बनाए गए सिरेमिक शंख (कैंडल रूप में निर्मित) की खरीदारी की और क्यू आर कोड से ऑनलाइन  भुगतान किया। उन्होंने बच्चों को उनके ही अंदाज़ में दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
जिलाधिकारी की प्रशंसा और स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और गर्व की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कलेक्ट्रेट परिसर में लगी यह प्रदर्शनी दीपावली की रौनक और दिव्यांग बच्चों की आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश बनकर उभरी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित हुई जनसुनवाई एवं पोषण पंचायत कार्यक्रम
माह अक्टूबर, 2025 के किसान दिवस का सफल आयोजन
आरटीओ कार्यालय में नारी सशक्तिकरण मिशन 5.0 का हुआ आयोजन
लोकतंत्र के अनसुने प्रहरियों का डीएम ने किया सम्मान
उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मिला निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का तोहफ़ा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :