होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ
 
भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ
Updated: 10/31/2025 4:26:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।"स्वतंत्रता के बाद अंग्रेज भारत को खंड-खंड होने के लिए छोड़ गए थे। 550 से ज्यादा रियासतों को कम समय में एक कर सरदार पटेल ने भारत के मानचित्र को बनाने का काम किया। अगर वे न होते तो आज देश का मानचित्र कुछ और होता।" ये बातें राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सचान चौराहे पर भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी के शुभारंभ के मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने कहीं। इससे पहले उन्होंने महापौर  प्रमिला पांडेय, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी के साथ पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद । मुख्य अतिथि सलिल विश्नोई ने तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर भाजपा दक्षिण जिले में एकता दौड़ को रवाना किया। बड़े बड़े तिरंगे झंडों के साथ देश भक्ति से सराबोर माहौल में सैकड़ों भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों के साथ दीप सिनेमा तिराहे तक दौड़ लगाई। रन फॉर यूनिटी में आगे आगे तिरंगे झंडे लिए चलर हे पांच सौ से अधिक भारत स्काउट गाइड और राष्ट्रीय कैडेट कॉप्स (एनसीसी) के बच्चे प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा भाजपा दक्षिण जिले के सभी बूथों पर सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सलिल विश्नोई ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सरदार पटेल के कर्तव्य पारायणता और लोहे जैसे इरादों का परिणाम है कि भारत 79 वर्ष के बाद भी दुनिया के सामने सम्मान के साथ खड़ा है । उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर लक्ष्य दीप तक फैले देश को एक करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है और देश इस ऋण को कभी चुका नहीं सकेगा। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाकर सरदार पटेल को उचित सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने अमृत काल में संकल्प से सिद्धि का संकल्प लिया है। 15 अगस्त 2047 तक देश दुनिया में सर्वप्रथम होगा। ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना है, कि देश की आज़ादी की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर हम हर क्षेत्र में प्रथम स्थान पर हो। विश्नोई ने कहा कि आइए हम सब मिलकर  अगले वर्षों में भारत को सर्वप्रथम पर लाने का संकल्प लें और सरदार पटेल के सपने को साकार करने के लिए समर्पित होकर काम करें। इसके पर मौजूद सभी लोगों को उन्होंने एकता की शपथ भी दिलाई। प्रमुख रूप से स्वप्निल वरुण, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह,प्रकाश वीर आर्य,पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई, रामदेव शुक्ला, विनोद शुक्ला, कौशल किशोर दीक्षित,जय प्रकाश कुशवाहा, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, पुष्पा तिवारी, विनोद मिश्रा, राजन चौहान, अर्जुन बेरिया, विनय मिश्रा, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा,विनीत दुबे दीपू पासवान आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएसए में मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती
वैज्ञानिकों ने कृषकों संग किया एकता मार्च
मैदान में खेलते-खेलते बने साइबर क्राइम के खिलाड़ी
दो दिवसीय किसान मेला के रूप में होगा किसान महाकुंभ : डॉ आर के यादव
पुलिस आयुक्त ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :