होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  रेशम की डोर थामे आ रही है खुशहाली
 
रेशम की डोर थामे आ रही है खुशहाली
Updated: 11/18/2025 12:42:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रेशम की डोर थामे आ रही है खुशहाली 
U-कानपुर का रेशम लिख रहा है नई इबारत 
U-घाटमपुर के खेतों में पनप रही सिल्क क्रांति 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |  रेशम अब अपना नया इतिहास लिख रहा है। जिस जिले को कभी रेशम उत्पादन से नहीं जोड़ा जाता था, वहीं आज घाटमपुर, पतारा और भीतरगाँव के गांवों में ऐरी और मलबरी रेशम का काम तेजी से फैल रहा है। खेती के बीच शुरू हुआ यह प्रयोग अब सैकड़ों किसानों की अतिरिक्त आय का भरोसेमंद आधार बन गया है। जिले के करीब 600 प्रगतिशील किसान एरी और मलबरी रेशम उत्पादन से जुड़ चुके हैं और गांवों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।गैर-परंपरागत जिले में नई संभावनाओं का उदय अरण्डी की पत्तियों पर होने वाला एरी रेशम उत्पादन किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय है। किसान खेतों में अरण्डी की बुआई करते हैं और उसकी पत्तियों पर कीट पालते हैं। साल में तीन से चार चक्र में कीटपालन हो जाता है। एक किसान 100 से 150 डीएफएल डालकर 50 से 60 किलो कोया तैयार कर लेता है। बीजू कोया 300 रुपये किलो और व्यावसायिक कोया 100–110 रुपये किलो में खरीदा जाता है। 
एक कोया में 800 से 1200 मीटर तक रेशमी धागा मिलता है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बनारस के व्यापारी गांव पहुंचकर खरीद करते हैं, जिससे किसानों को दाम और बाजार की चिंता नहीं रहती।किसानों को हो रहा है फायदा ग्राम सुजानपुर के किसान राजेश कुमार बताते हैं कि रेशम ने खेती की अनिश्चितता काफी हद तक खत्म कर दी है। हर चक्र में नकद आय हो जाती है। अब व्यापारी गांव में ही खरीद लेते हैं, इससे समय और खर्च दोनों बचते हैं। सुजानपुर के ही किसान जितेंद्र कुमार ने बताया कि अरण्डी के साथ रेशम जोड़ना आसान काम है। घर का खर्च आराम से निकल आता है। साल में कई बार आय मिल जाती है, इसलिए यह खेती का अच्छा सहारा बन गया है। कोटरा मकरंदपुर के किसान सुधीर बताते हैं कि सरकार की योजना के तहत उन्हें मिर्जापुर और असम में प्रशिक्षण मिला। तकनीक सीखने के बाद उत्पादन बढ़ गया है और कोया की गुणवत्ता भी सुधरी है। अब गांव के अन्य किसान भी जुड़ने लगे हैं।‘वाइट गोल्ड’ बना शहतूती रेशम रेशम विभाग के अनुसार एरी रेशम के साथ-साथ शहतूती (मलबरी) रेशम उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है। बिल्हौर के राजेपुर और हिलालपुर स्थित दो राजकीय रेशम फार्मों के माध्यम से 40 से 50 किसान शहतूती रेशम उत्पादन कर रहे हैं। मलबरी रेशम का दाम अधिक मिलता है और इसकी गुणवत्ता भी बेहतर मानी जाती है। मलबरी रेशम को उसकी चमक और ऊँची कीमत के कारण कई जगह ‘वाइट गोल्ड’ भी कहा जाता है। इसी वजह से किसान इसे स्थिर और मजबूत आय का विकल्प मानने लगे हैं। कई गांवों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है, जिससे परिवारों की आमदनी में सकारात्मक फर्क पड़ा है। तकनीक और प्रशिक्षण ने बदली तस्वीर सहायक निदेशक (रेशम) एस.के. रावत ने बताया कि घाटमपुर, पतारा और भीतरगाँव में एरी रेशम कीटपालन एक मजबूत मॉडल बन चुका है। लगभग छह सौ किसान हर चक्र में औसतन 50–60 किलो कोया तैयार कर रहे हैं। बिल्हौर के दोनों फार्म मलबरी रेशम में भी किसानों को तकनीकी आधार दे रहे हैं। विभाग का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण और निरीक्षण के माध्यम से इस मॉडल को और गांवों तक बढ़ाया जाए। *वर्ष 2024-25 में जनपद में 389.6 कुंतल रेशम का उत्पादन हुआ। गांवों में फैल रहा सतत आजीविका मॉडल किसानों की आमदनी पर इसका सीधा असर पड़ा है। अरण्डी बीज से 35–40 हजार रुपये प्रति एकड़, और कोया उत्पादन से 20–25 हजार रुपये प्रति एकड़ तक की आमदनी हो रही है। इस तरह रेशम कीटपालन किसानों को सालाना 60–65 हजार रुपये प्रति एकड़ की अतिरिक्त आय दे रहा है। बढ़ती लागत और मौसम की अनिश्चितताओं के बीच यह आय किसानों के लिए स्थिर सहारा बनी है। गांवों में रेशम की गतिविधि लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि यह काम खेती के साथ स्थिर और सुरक्षित सहारा देता है। पारंपरिक खेती के बीच रेशम की यह नई राह गांवों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रही है और कानपुर के ग्रामीण इलाकों को नई पहचान दिलाने की ओर बढ़ रही है जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की नीति है कि किसानों को स्थिर और सुरक्षित आय के नए अवसर मिलें। रेशम कीटपालन उसी दिशा में सफल मॉडल बनकर सामने आया है। प्रशिक्षण, तकनीक और विपणन की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ जमीन पर दिख रहा है और अन्य किसानों को भी इस काम से जोड़ा जा रहा है, जिससे रेशम उत्पादन जिले में एक मजबूत आजीविका मॉडल बन सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस ने चेन स्नेचर को सीसीटीवी कैमरे के जरिए धर दबोचा
दुकान से 330 लीटर नकली मोबिल ऑयल बरामद, दुकान मालिक गिरफ्तार
तीन अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरों से 13 वाहन बरामद
पत्नी से झगड़कर बच्चों के सामने युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम
छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :