वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | किड्स केयर अकेडमी में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं जिसमें स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्र छात्राओं के नृत्य प्रदर्शन ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।कार्यक्रम में हास्य व्यंग्य, नृत्य, गीत खेल दौड़ गेम जैसी आदि प्रस्तुतियां शामिल थीं। छात्र-छात्राओं ने हर कार्यक्रम को खूबसूरती से पेश किया और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीकी मौजूद रहे जिनका छात्र-छात्राओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया!मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान ही ज्ञान का भंडार है और इसमें असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने विज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया में बोलबाला रखता है। उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्कूल की सभी टीचर्स सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक मौजूद रहे।
|