गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने कानपुर नगर में श्री हरिज्ञान पब्लिक स्कूल गुरुवा खेड़ा के छात्रों के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 07 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के नायब सूबेदार रोशन गुरुंग सिंह ने स्कूल मे उपस्थित छात्रों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया और बताया कि गंगा केवल एक नदी नहीं है बल्कि हमारे संस्कृति आस्था और जीवन का आधार है करोड़ों लोग इसकी जलधारा पर निर्भर हैं फिर भी यह नदी प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है गंगा में घरेलू कचरा प्लास्टिक औद्योगिक अपशिष्ट और अनुपचारित सीवर का पानी मिलाया जा रहा है जिससे इसका जल दूषित हो रहा है इससे न केवल जलजीवो को नुकसान पहुंचता है बल्कि मानव स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है हम सभी को चाहिए कि हम लोग गंगा में कचरा ना फेंके प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें अपने आसपास सफाई रखें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही आए छात्रों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं पौधे वितरित किए गए।
|