महाशिवरात्रि व होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय थाना परिसर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व व होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया | थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में रविवार को महा शिवरात्रि के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, सी ओ सदर, ए डी एम व एस डी एम सदर ने लोगो को जानकारी दी। तथा क्षेत्र के बेरी व शंकरपुर गांव में शिवबारातनिकलने के दौरान शांति व्यवस्था बनाएरखने के लिए संदेश दिया। शिवरात्रि के पर्व में मंदिरों के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था कराए जाने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया। जिससे भक्तों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। तथा पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के लिए निर्देश दिए। त्योहारों को शांति पूर्वक तरीके से मनाए तथा नशेबाजी से दूर रहे। इस अवसर पर थाना प्रभारी राम आसरे सरोज, उपनिरीक्षक किशन सिंह,कमलेश सिंह,अशर्फी लाल जायसवालआदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।