बैंक कर्मी हड़ताल पर खाता धारक परेशान हैरान |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा स्थित इंडियन बैंक के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण बैंक में लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ। जिससे खाता धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय इंडियन बैंक के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल में चले जाने के कारण बैंक में लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ। तथाशाखा में आने वाले खाताधारकों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा। खाता धारक परसदिया , दिलीप , राजू, कमलेश आदि ने बताया कि बैंक में बाहर से ताला बंद था। तथा बाहर पोस्टर चस्पा किया गया था। कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण कार्य बाधित है। जानकारी न होने पर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले खाता धारक परेशान रहे।