तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस प्रतियोगिता सम्पन्न |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा में आयोजित पीएम श्री तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस प्रतियोगिता का गुरुवार को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख, कुरारा एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी, कुरारा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं जैसे खो खो, कुर्सीदौड़ ,कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं अन्य खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का महत्व समझाते हुए जीवन में निरंतर प्रगति हेतु प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा ने अपने वक्तव्य में सभी प्रतिभागियों, खेल प्रभारी शिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु बधाई दी तथा विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास पर बल देने का संदेश दिया।