जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सालेश्वर मंदिर का किया भ्रमण |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत थाना राठ क्षेत्र अंतर्गत स्थित चौपड़ा मंदिर राठ एवं सालेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण कर मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।इस मौके पर उप जिलाधिकारी राठ, प्रभारी निरीक्षक थाना राठ व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण मौजूद रहे।
|