24वां श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शास्त्री नगर स्थित रामलला गोपाल मंदिर में 24वां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रो. डॉ आनन्द नारायण सिंह , डॉ निर्भय सिंह व महंत बलरामदास जी ने भगवान श्रीराम व राधाकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा का आरम्भ किया।
श्रभ्रामलला गोपाल मंदिर के महंत 1008 बलरामदास जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24वां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास मनोज शुक्ला के द्वारा 12 से 19 तक कथा का वाचन किया जायेगा। 20 फरवरी, 2026 को कथा उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कथा के प्रथम दिन कथा व्यास मनोज शुक्ला ने धुंधकारी कथा, भागवत महत्व, गोकर्ण कथा उपाख्यान व धुंधली वृतांत का वर्णन किया। इस दौरान पुस्तक का विमोचन डॉ आनंद नारायण सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम सागर अवस्थी, प्रवीन चतुर्वेदी की माता जी मधुर चतुर्वेदी, प्रखर गुप्ता, बद्री नाथ तिवारी व पंकज झा समेत तमाम भक्तगण मौजूद रहे।